सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 12, 2026 12:16 am

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली ट्राफिक व्यवस्था

मंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और उनकी टीम ने श्री नरेंद्र मोदी जी की सफल रैली के बाद कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और उनकी सभी व्यवस्थाओं को लेकर चिंता की।
देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपनी टीम के साथ रैली में आये कार्यकर्ताओं के साथ बात चीत की और उनको बसों में बैठकर आने अपने विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बोजन की चिंता भी की।
मंडी रैली के बाद उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी जांचा और स्वयं अपनी टीम के साथ ट्रैफिक खुलवाया।
यह जानकारी सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने देते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करता है।