सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 12:55 pm

नड्डा के नेतृत्व में भाजपा 2024 लोक सभा चुनावों में मजबूत सरकार बनाएगी : खन्ना

शिमला हिमदेव न्यूज़ 18, जनवरी, 2023 भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को एक बार फिर भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली में 16 और 17 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और कार्यसमिति ने इसको पारित किया जिससे जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल 1 साल और बढ़ा दिया गया।
इसकी आधिकारिक घोषणा केंद्र मंत्री अमित शाह द्वारा की गई।
नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है।
खन्ना ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और मजबूत हुआ है, जिस प्रकार से पूरे राष्ट्र में भाजपा बूथ स्तर पर पहुंची है वह अपने आप में ऐतिहासिक है। 2022 में 7 राज्यों के चुनाव हुए और इसमें से 5 पर भाजपा को जीत हासिल की, गुजरात में भी एक बहुत बड़ी जीत भाजपा में नड्डा के नेतृत्व में हासिल की।
पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने 3 सीटों से बड़ के 77 सीटों पर विजय प्राप्त की, यह केवल मुमकिन इसलिए हुआ क्योंकि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय संगठन में अच्छा तालमेल रहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा के अच्छे तालमेल को दर्शाता है।
खन्ना ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के ऐसे नेता है जो लगातार दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। यह हिमाचल के लिए भी ऐतिहासिक पल है।
भाजपा ने जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में 120 चुनाव लड़े और उसमें से भाजपा ने 73 में जीत हासिल की, जगत प्रकाश नड्डा के मजबूत नेतृत्व में भाजपा ने 1लाख 30 हजार बूथों को मजबूत करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि अब 400 दिन रह गए हैं और भाजपा लोकसभा चुनावों की ओर अग्रसर हो रही हैं। 2024 में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग को भाजपा सीधा संपर्क करने जा रही है और नई पीढ़ी को शासन और कुशासन के अंदर अंतर धरातल पर जाके समझाएगी। इस वर्ष 9 राज्यों के चुनाव होने हैं इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,कर्नाटका तेलंगाना, त्रिपुरा ,मेघालय, नागालैंड और मिजोरम जैसे राज्य है। अगर जम्मू कश्मीर का चुनाव भी इस वर्ष हुआ तो वह दसवां राज्य होगा , हमें पूरी आशा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।