सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 2:54 am

हिमाचल की 22 लाख महिलाएं को 2970 करोड़ का इंतजार : भाजपा

शिमला 28 अगस्त 2023: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्या और सचिव डेजी ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाएं आज भी उसे कांग्रेस नेताओं की गारंटी का इंतजार कर रही है जो उन्होंने चुनाव के समय में दी थी। हम हिमाचल की सभी महिलाओं की ओर से कांग्रेस को याद दिलाना चाहेंगे कि कांग्रेस सरकार ने कहा था की जैसी वह सत्ता में आएंगे और उसके आते ही कांग्रेस के नेता सभी हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रु प्रतिमा देना शुरू कर देंगे।
ऐसा प्रतीत होता है कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से कुंभकरण की नींद सो गई है। पहली कैबिनेट में गारंटी पूरी करने वाली कांग्रेस को 9 महीने बाद भी यह स्मरण नहीं हो पा रहा है की उन्होंने चुनावों के समय क्या क्या गारंटी जनता को दी थी।अगर गौर से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं हैं, 9 महीने बीत चुके हैं और अगर 1500 रु प्रति महीने देने हो तो हर महीने के हिसाब से एक महिला को अभी तक 13500 रु खाते में पहुंच जाने चाहिए थे।
भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को उनका हक जल्द से जल्द दिया जाए। आज भी 22 लाख महिलाएं 2970 करोड़ का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा की 2970 करोड़ हिमाचल की सुक्खू सरकार की 22 लाख महिलाओं को 9 महीने की देनदारी है। यह हक को कांग्रेस सरकार को हिमाचल की नारी शक्ति को देना ही होगा।