
डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर भाजपा बेनमोर वार्ड ने बनाई कार्य योजना
शिमला। भाजपा बेनमोर वार्ड की बैठक का आयोजन नलिनी रेस्टोरेंट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन बैठक प्रभारी राजेश शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया गया।
इसके अतिरिक्त, भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।
बैठक में कर्ण नंदा, अनूप वैद्य, राजेश शर्मा, राजिंदर साहिता, रवि सूद एवं शुभ महाजन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








