सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 1, 2026 3:44 am

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र तीसरा दिन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 16 मार्च 2023: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही आज प्रश्नकाल से शुरू होगी। आज भी सदन में गतिरोध बने रहने के आसार हैं। इस दौरान विभिन्न मसलों पर सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। यह भी संभव है कि आज भी विपक्ष किसी अन्य मसले पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर सत्ता पक्ष को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास कर सकता है। सेशन के पहले दोनों दिनों के दौरान भी विपक्ष ने यही रुख अपनाया है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट रखेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सदन में कैग (भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक) की रिपोर्ट को टेबल करेंगे। यह रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर आधारित होगी। सदन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पावर प्रोजेक्ट पर सेस लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इस पर चर्चा के बाद विधेयक को पास किया जाएगा। आज प्राइवेट मेंबर डे है। इसमें 4 सदस्यों के संकल्प चर्चा के लिए सदन में रखे जाएंगे। पहला संकल्प घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी द्वारा लाया गया है। इसमें उन्होंने बिना FCA FRA के बनी सड़कें और भवन को एकमुश्त रेगुलर करने के पॉलिसी बनाने के लिए संकप्ल लाया है। दूसरा संकल्प भाजपा MLA विपिन सिंह परमार का है। परमार पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी बढ़ाने और लाभांश एग्रीमेंट की अनुपालना नहीं होने से स्टेट को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचने के लिए नीति बनाने की मांग करेंगे।तीसरा संकल्प पांवटा साहिब के BJP विधायक सुखराम चौधरी का है। इसमें वह बेसहारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान बारे सदन में नीति बनाने की मांग करेंगे। चौथा संकल्प भाजपा के झंडुता से विधायक जेआर कटवाल का है, इसमें वह भारतीय प्रजातंत्र व कल्याणकारी राज्य में निहित चिन्हित संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ को करने तथा विषमताओं के निवारण के लिए नीति बनाने की मांग सदन में रखेंगे।