जुब्बल (हिमदेव न्यूज़) 09 मार्च, 2023: बस ड्राइवर ने जमकर बरसाई लाते जुब्बल में HRTC ड्राइवर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हालांकि माफ़ी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस चौकी में बस ड्राइवर शख्स से माफ़ी मांग रहा है शिकायतकर्ता रोहित राजटा का कहना है किसी के पेट पर लात नहीं मारना चाहता इसलिए वापिस ली शिकायत जुब्बल के सावडा में सरकारी बस और गाड़ी के पास को लेकर मामूली बहस मारपीट में बदल गई… चंद्रपूर निवासी रोहित राजटा ने सावडा पुलिस चौकी में दी शिकायत के मुताबिक हाटकोटी कैंची के पास, थरोच से रोहड़ू आ रही HRTC बस चालक के साथ पास को लेकर बहस हुई… जिसके बाद चालक ने डंडे से उस पर हमला किया और गाड़ी में तोड़-फोड़ की… स्थानीय पंचायत के उप प्रधान विक्की चांजटा ने जांच की मांग की है और आरोपी के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने जब दोनों को पुलिस चौकी बुलाया जहाँ पुलिस के कहने पर बस ड्राइवर माफ़ी मांगता है जिसके बाद शिकायत वापिस ली गयी. शिकायतकर्ता का कहना है किसी के पेट पर लात नहीं मारना चाहता इसलिए वापिस ली शिकायत अन्यथा HRTC कर्मियों की दादागिरी बहुत बढ़ गयी है पुरे हिमाचल में मामले सामने आते है जिनमे बदतमीज़ी करते हुए HRTC कर्मी नजर आते है.






