शिमला (हिमदेव न्यूज़) 24 मार्च 2023: हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक मजबूत शख्सियत है. इनकी सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है.कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरी हुई है. जिस तरह राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली, उसके बाद से बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा कि जनता खुद बीजेपी को इसका जवाब देगी.
Post Views: 44




