सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 24, 2026 10:43 pm

नशा निवारण केंद्र SUD REHAB CENTER एहसास , जुब्बर, घैनी, शिमला, में कैंप का आयोजन किया गया

शिमला (हरिश गौतम) 23 मई, 2023: खंड चिकत्सा अधिकारी ( कार्यकारी) डॉ अर्चित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारि शिमला डॉ सुरेखा चोपड़ा व जिला AIDS कार्यक्रम अधिकारी डॉ चितवन ठाकुर द्वारा दिशानिर्देश व हेपेटाइटिस जांच कीट उपलब्धता उपरान्त, मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी घैणी डॉ भव्या पूरी की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया।
उपरोक्त कैंप में उपरलिखीत चिकित्सक व स्वास्थ्य कार्यकर्ता नीन छेरिंग यांकित ने रक्तचाप वा मधु मेह की जांच की, ICTC सुन्नी से विजयलक्ष्मी (काउंसलर) व ICTC लैब से कल्पित ने हैपेटाइटिस B;C व सिफीलिस की जांच की, KRSNAA सुन्नी ने इस आउटरीच कैंप में CBC, LFT, RFT, HB, HBsAg, HCV Antibody, VDRL सुविधाएं उपलब्ध करवाई।
खंड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी ( कार्यकारी) डॉ अर्चित शर्मा ने बताया कि यह कैंप सभी नशा निवारण केंद्र में रखे जायेंगे।