सबकी खबर , पैनी नज़र

October 31, 2026 5:47 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 31, 2026 5:47 pm

50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 अगस्त को

सोलन दिनांक 31.07.2024: ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि एस.आई.एस.लि. आर.टी.ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के कुल 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 अगस्त, 2024 को उप-रोज़गार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे।
 जगदीश कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 56 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाईल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू उप-रोज़गार कार्यालय कसौली में 06 अगस्त, 2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70180-23273 तथा 78768-26291 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।