सबकी खबर , पैनी नज़र

August 16, 2026 3:39 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 16, 2026 3:39 am

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

शिमला, 06 अगस्त, 2026, जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 10 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय, यू.एस. क्लब, शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़, शोघी (जिला शिमला) के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि इस भर्ती के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव (5 पद), टेक्नीशियन (2 पद), स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव (2 पद) तथा वारंटी इंचार्ज (1 पद) सहित कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 अथवा किसी भी विषय में स्नातक, टेक्नीशियन के लिए आईटीआई/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिशियन) तथा स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव एवं वारंटी इंचार्ज के लिए किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों की आयु 19 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए खुली है तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तपन इंडस्ट्रीज़, शोघी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने मूल प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय, यू.एस. क्लब, शिमला में उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9816700572 पर संपर्क कर सकते हैं।