सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 11:07 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 11:07 am

शिमला में लिफ्ट के समीप कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर

जोरदार कार की टक्कर से सड़क पर गिर पड़ा। सामान उठाकर सड़क पार कर रहा था एक व्यक्ति

मौके पर लोगों ने कार चालक के साथ की मारपीट

घायल को इलाज के लिए ले जाया गया दिन दयाल अस्पताल

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 मार्च, 2023: राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर लिफ्ट के समीप आज सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दूध और दही लेकर जा रहे एक खान को टक्कर मार दी । चालक तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रहा था उसी समय सड़क पार कर रहे एक खान को जोरदार टक्कर लगी और वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद वहां लोग जमा हो गए और घायल को सड़क किनारे बिठाया व उसे उपचार के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने चालक के साथ मारपीट भी की। वीडियो में चालक गलती स्वीकार करता हुआ नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ओवरस्पीड में ओवरटेक करते हुए यह हादसा पेश आया है।