सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 5:40 pm

शिमला RKMV कालेज मे मारपीट का मामला

छात्र संगठन ABVP ने किया डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, SFI पर गुंडागर्दी के लगाए आरोप

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 05 मार्च 2023: राजधानी शिमला के आरकेएमबी कालेज में शनिवार को छात्र संगठन sfi ओर abvp के बीच जमकर डंडे पत्थर बरसाए जिसमें कुछ छात्राओं को चोटे आई है ओर abvp की दो छात्राओं के बाजू टूट गई। abvp ने sfi पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए और इसके खिलाफ रविवार को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। छात्र संगठन abvp के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय में एसएफआई के गुंडों द्वारा एबीवीपी की कार्यकर्ताओं पर रोड डंडो और पत्थरों से हमला किया गया जिसमें कई छात्राएं घायल हुई हैं महाविद्यालय में एसएफआई के कार्यकर्ता पहुंचे थे जबकि कन्या महाविद्यालय में लड़कों के जाने पर मनाई है लेकिन एसएफआई के कई कार्यकर्ताओं द्वारा शराब पी कर महाविद्यालय में जाकर लड़कियों पर हमला किया गया जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस को लेकर पुलिस चौकी लक्कड बाजार में शिकायत दे दी है और चार एसएफआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि एसएफआई की गुंडागर्दी पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगे। वही घायल हुई छात्राओं ने कहा कि वह महाविद्यालय के बाहर मोमोज खाने आए थे और इस दौरान एसएफआई के लड़कों द्वारा उन पर गंदे कमेंट किए जा रहे थे और जब विरोध किया गया तो उनके फोन छीन लिए गए जिसके बाद उनके द्वारा उन पर रोड और डंडों से हमला किया गया जिसमें कई छात्राओं के गंभीर चोटे आई है यहां तक की बाजू भी टूट गई है और प्लास्टर लगाया गया है।