सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 21, 2026 1:35 pm

केंद्र ने आपदा मोचन के लिए राज्यों को 7,532 करोड़ रुपए जारी किए

भारी वर्षा और संबंधित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए राज्यों को तत्काल कोष उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देशों में छूट

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने आज 22 राज्यो सरकारों को संबंधित राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के लिए 7,532 करोड़ रुपए जारी किए। यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है। जारी की गई राशि का राज्यवार ब्यौरा इस प्रकार हैः

(करोड़ रुपए में)

क्रम संख्या

राज्य

राशि

आंध्र प्रदेश, 493.60, अरुणाचल प्रदेश, 110.40, असम, 340.40 बिहार, 624.40 छत्तीसगढ़, 181.60 गोवा, 4.80 गुजरात, 584.00 हरियाणा, 216.80 हिमाचल प्रदेश, 180.40 कर्नाटक, 348.80 केरल, 138.80 महाराष्ट्र, 1420.80 मणिपुर, 18.80 मेघालय, 27.20 मिजोरम, 20.80 ओडिशा, 707.60 पंजाब, 218.40 तमिलनाड, 450.00 तेलंगाना, 188.80 त्रिपुरा, 30.40 उत्तर प्रदेश, 812.00 उत्तराखंड, 413.20 देश में भारी वर्षा को देखते हुए दिशा-निर्देशों में छूट दी गई है और पिछले वित्त वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के उपयोगिता प्रमाण-पत्र की प्रतीक्षा किए बिना राज्यों को तत्काल सहायता जारी की गई है।