सबकी खबर , पैनी नज़र

May 13, 2026 9:15 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 13, 2026 9:15 am

केंद्र ने प्रदेश के लिए एसडीआरएफ की द्वितीय किश्त जारी की

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 31 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) 2022-23 की दूसरी किश्त के रूप में 171.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने यह किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह किया था।मुख्यमंत्री नेे एसडीआरएफ की दूसरी किश्त जारी करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश सरकार द्वारा भी 10 प्रतिशत यानि 19.20 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इस तरह राज्य आपदा राहत निधि की द्वितीय किश्त 190.40 करोड़ रुपये हो जाएगी। इससे प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के दृष्टिगत प्रभावितों की सहायता के लिए समुचित सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इससे अन्य राहत एवं पुनः निर्माण कार्य भी सुचारू रूप से चलाए जा सकेंगे।