सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 8, 2026 8:30 pm

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा 6 अगस्त को

मंडी के वल्लभ कॉलेज में है परीक्षा केंद्र, इसे लेकर कॉलेज के आसपास शोर-शराबे व रैलियों पर प्रतिबंध
मंडी, 4 अगस्त 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 6 अगस्त को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा के दृष्टिगत मंडी में विशेष प्रबंध किए गए हैं । इस परीक्षा के लिए राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके चलते कॉलेज के आस-पास पड्डल ग्राउंड तथा जिमखाना क्लब क्षेत्र में किसी भी प्रकार के शोर-शराबे और रैलियों इत्यादि को प्रतिबंधित किया गया है । यह प्रतिबंध 6 अगस्त को प्रातः 7 बजे से सायं 6.00 बजे तक लागू रहेंगे ।
 उपमंडलाधिकारी, मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने इसे लेकर धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।
आदेश के मुताबिक राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज, मंडी तथा आस-पास के क्षेत्र में 6 अगस्त रविवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6.00 बजे तक किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यक्रम, जुलूस, रैली, नारे, हड़ताल इत्यादि पर प्रतिबंध रहेगा । इसके अलावा परीक्षा केंद्र के समीप प्रातः 7 बजे से सायं 6.00 बजे तक लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहेगी । परीक्षा केंद्र के आस-पास प्रातः 7 बजे से सायं 6.30 बजे तक निर्माण तथा अन्य तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर रोक रहेगी । परीक्षा केंद्र के समीप किसी भी प्रकार के अस्त्र तथा शस्त्र व गोला बारूद को लेकर चलने की मनाही होगी।