सबकी खबर , पैनी नज़र

October 11, 2026 10:48 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 11, 2026 10:48 pm

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने आगजनी सेे बच्चों के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 09 फरवरी, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार रात्रि ऊना जिला के अम्ब मण्डल के बणे दी हट्टी में हुई आगजनी की घटना में चार बच्चों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगजनी में चार बच्चों की मृत्यु अत्यन्त दुःखद घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।