सबकी खबर , पैनी नज़र

August 30, 2026 6:17 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 30, 2026 6:17 pm

मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

शिमला 28 दिसम्बर, 2024:पूर्व प्रधानमंत्री, स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का आज पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की, जहां उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी कल सायं स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।