सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 7, 2026 12:58 pm

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला 02 अक्तूबर, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।