सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 12:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 12:33 pm

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 30 दिसम्बर, 2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरम्भ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।