सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 28, 2026 9:06 pm

मुख्यमंत्री ने मंडी में वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 14 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला में हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस वाहन दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।