सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 7:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 7:18 pm

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

शिमला 23 अगस्त, 2024:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों के समर्पण और ईमानदार प्रयासों के फलस्वरूप चंद्रयान-3 मिशन सफल हो पाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिला के शोघी में 7 अक्तूबर, 2023 को उन्होंने विज्ञान अध्ययन एवं सृजनात्मकता केंद्र का उद्घाटन किया था। इस केंद्र में पहला तारामंडल शीघ्र ही क्रियाशील हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र में रखे गए विभिन्न मंडलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से बच्चों के लिए विज्ञान के अध्ययन को और अधिक रोचक और नवीन बनाया गया है। उन्होंने इस केंद्र की स्थापना में हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।