सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 4:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 4:33 am

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 27 अक्तूबर, 2024:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के बरोट के समीप लचकन्डी में गत रात्रि सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।