सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 8:26 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 8:26 pm

मुख्यमंत्री ने नंद लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 23 जुलाई, 2026, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नंद लाल शर्मा का आज प्रातः हरियाणा के पंचकूला में 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नंद लाल शर्मा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश की जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल को सुदृढ़ बनाने में भी नंद लाल शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
श्री सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।