सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 16, 2026 2:13 am

मुख्यमंत्री ने सीता राम येचुरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

शिमला 12 सितम्बर, 2024:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सीपीआई (एम) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीता राम येचुरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीता राम येचुरी का आज लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी के उत्थान के लिए सीता राम येचुरी का योगदान अतुलनीय है और लोग उन्हें लंबे समय तक याद रखेंगे।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।