सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 25, 2026 9:57 am

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनोखे और सादगी पूर्ण तरीके से स्वच्छता सेनानियों के साथ मनाया जन्मदिन

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित व उनके साथ नाश्ता कर फूले नही समा रहे स्वच्छता सेनानी, हर बार की तरह मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर हर तरफ हो रही है चर्चा
चंडीगढ़ (पवन चोपड़ा) हंसमुख और मिलनसार छवि के चलते सत्ता पक्ष ही नही विपक्षी खेमे को भी अपना कायल बनाने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी एक बार फिर से की कार्यशैली को चर्चा का विषय बने हुए हैं। मौका था मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जब सफाई कर्मी मुख्यमंत्री आवास पर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास कबीर कुटीर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यहां पहुंचे सफाई कर्मियों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा उनके साथ परिवार सहित नाश्ता भी किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो व उनके साथ नाश्ता कर सफाई कुर्मी आश्चर्यचकित रह गए। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री उनके साथ नाश्ता करेंगे और दोशाला भेंट कर सम्मानित भी करेंगे । वहीं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस सम्मान से भी वे अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री नायब सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे सफाई कर्मी आकाश व पूनम न बताया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने उन्हें इतना सम्मान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की भी कामना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में वंदना करते हुए आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की।