सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 12:37 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 12:37 am

मुख्यमंत्री ने एपीजी विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर का विमोचन किया

शिमला 5 अगस्त, 2024:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर ‘एजीयू न्यूज’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रयास से विश्वविद्यालय के नवोदित लेखकों को भी अपनी प्रतिभा को निखारने का उचित मंच प्राप्त हुआ है। न्यूज लैटर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों को जानने व समझने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी न्यूज लैटर में फैकल्टी और विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कलम के माध्यम से प्रस्तुत सृजनात्मक कार्य की प्रसंशा की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर सुमन विक्रान्त, एपीजी विश्वविद्यालय के चेयरमैन शिमला रमेश चौधरी, न्यूज लैटर के प्रधान सम्पादक डॉ. रमेश चौहान, संपादक डॉ. अश्वनी शर्मा, सलाहकार सम्पादक प्यार सिंह, सहायक प्रो. डॉ. नीलम शर्मा, सहायक प्रो. विजयश्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।