सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 11, 2026 10:54 pm

मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस को दी शुभकामनाएं

शिमला 16 मई, 2025,ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के माध्यम से शुरू किए गए डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की तथा इस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मध्यावधि करियर में राजनीति में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक शीर्ष 50 पेशेवरों को इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने उन्हें इस प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि ऐसी पहल से युवाओं में देश के प्रति कर्मठता एवं समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।