स्टूडेंट की शार्ट फ़िल्म भी दिखाई जाएगी
भोपाल, 2 नवंबर। क्लासिक सिनेमा के शौकीनों के लिए ‘द भोपाल फ़िल्म क्लब’ द्वारा संचालित ‘सिने क्लासिक’ श्रृंखला में
महान फ़िल्मकार चार्ली चैपलिन की मशहूर फ़िल्म ‘सिटी लाइट्स’ दिखाई जाएगी। सन 1931 का कालजयी साइलेंट रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 83 मिनट की अद्भुत कृति है जिसमे भरपूर हास्य के साथ मर्मस्पर्शी रोमांटिक कहानी भी चलती रहती है।फ़िल्म के पहले एक स्टूडेंट शार्ट फ़िल्म भी दिखाई जाएगी और प्रदर्शन के बाद उस पर चर्चा होगी। फ़िल्म का प्रदर्शन शिवाजी नगर स्थित महिला चेतना मंच के सभा कक्ष में शनिवार, 16 4 नवंबर को शाम 6 बजे होगा। फ़िल्म का प्रदर्शन निःशुल्क है। इच्छुक रसिक 9425300846 अथवा 8989649700 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Post Views: 38








