सबकी खबर , पैनी नज़र

दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 13 दिसंबर, 2022: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल शाम 3 बजे शिमला से दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वह हाईकमान से मिलकर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा
कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस
के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंत्रियों
की सूची तैयार कर रखी है। अब इस सूची को हाईकमान की मंजूरी का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि कल और परसों दिल्ली में हाईकमान से होने वाली बैठक में मंत्रियों पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। मगर, कैबिनेट की घोषणा अगले दो- तीन दिन बाद संभव है, क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के सभी विधायक भी कल ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में जाएंगे हिमाचल के सभी कांग्रेस एमएलए, कांग्रेस विधायक का 16 से 19 दिसंबर तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह सहित सभी विधायक भारत जोड़ो यात्रा में जाएंगे। इन्होंने दिल्ली में डाला डेरा : प्रदेश
में कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस के
कुछ दिग्गज दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं।
प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य
सिंह के अलावा सोलन से विधायक
धनीराम शांडिल और धर्मशाला से सुधीर
शर्मा भी दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं।
फिलहाल ये मंत्री की दौड़ में : शिमला जिला से रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर, कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, चंबा से कुलदीप पठानिया, सोलन से धनीराम शांडिल, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, सिरमौर से हर्वबर्धन चौहान, घुमारवी से राजेश धर्माणी, हमीरपुर से राजेंद्र राणा, संजय रत्न, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर इत्यादि में अधिकतम 9 मंत्रियों का चयन किया जाना है।