सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 1, 2026 6:45 am

ताजा बारिश व बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में ठंड।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 26 मार्च 2023:
हिमाचल के लाहौल स्पीति और कुल्लू
की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। लाहौल स्पीति के गोंदला में 9 सेंटीमीटर, केलांग, रोहतांग व सिस्सू में भी 3-3 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी। उधर, चंबा के दुर्गम क्षेत्र डलहौजी में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 81 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ताजा बारिश व बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में ठंड लौट आई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। इससे बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पारा गिरने से सेब और दूसरे फलों की फ्लावरिंग पर बुरा असर पड़ा है। इससे पोलिनेशन (परागण) भी
प्रभावित हो रही है। माइनस में केलांग का
तापमान ताजा बर्फबारी के बाद केलांग
का न्यूनतम तापमान फिर से माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शिमला का पारा 6.6 डिग्री, मनाली का 4.8 , डलहौजी 2.9 डिग्री, कुफरी 3.2 डिग्री, कुकुमसैरी 1.1 डिग्री, नारकंडा 2.2 डिग्री, ऊना का 11 डिग्री, सोलन का 9.5 डिग्री तक गिर गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही।