सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 1, 2026 1:12 am

गृह रक्षा तृतीय वाहिनी शिमला की आदेशक नवीता शर्मा ने बटालियन ट्रेनिंग सेंटर सुन्नी मे रोपे चंदन के पौधे।

सुन्नी (हरिश गौतम) 06 मार्च, 2023 : गृह रक्षा तृतीय वाहिनी शिमला की आदेशक नवीता शर्मा द्वारा सोमवार को वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र सुन्नी का दौरा किया गया जिसमें की निर्माणाधीन भवन के कार्य का निरीक्षण किया गया इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में चंदन की खेती के लिए भूप राम शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए नविता शर्मा ने समाज को चंदन की खेती के प्रति जागरूक करते हुए वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र सुन्नी में चंदन के पौधे का पौधा रोपण किया। उन्होंने वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र सुन्नी में कार्यरत पदाधिकारी गृह रक्षक जवानों को स्वच्छता अभियान तथा अनुशासन के बारे में दिशा निर्देश दिए गए इस मौके पर पलाटून कमांडर लेखराज ,पलाटून कमांडर खेमराज, पलाटून हवलदार हुकमचंद, पलाटून हवलदार संजीव कुमार, पलाटून हवलदार चन्द्र मोहन, मौके पर उपस्थित रहे