सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 9, 2026 11:32 pm

कांग्रेस ने लगाए स्मार्ट सिटी शिमला में पैसे की बर्बादी का आरोप, हार के डर से नगर निगम चुनावों से भाग रही बीजेपी -कांग्रेस

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 सितंबर, 2022: चुनावी वर्ष में स्मार्ट सिटी शिमला के काम सुर्खियों में हैं। कांग्रेस स्मार्ट सिटी के तहत हुए कार्यों को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष आदर्श सूद ने सरकार पर स्मार्ट सिटी के कामों में पैसे की बर्बादी का आरोप लगाया हैं। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में घटिया गुणवत्ता का कार्य हुआ है। कांग्रेस के पूर्व विधायक आदर्श सूद ने कहा कि पूर्व में यूपीए की सरकार के दौरान 2017 में स्वीकृत स्मार्ट सिटी का मकसद पुराने भवनो को गिराकर नए बनाना व नए स्थान पर बाजार बनाना था लेकिन वर्तमान सरकार ने ठेकदारों को फायदा पहुंचाने का काम किया। शहर में सड़कों को चौड़ा करने के नाम डंगे लगाए गए और लोहे के ब्रिज खड़े किए गए हैं।जाम से शहर के लोग परेशान हो गए हैं।कांग्रेस के समय में ही शहर में रोपवे का काम शुरू हुआ और शहर में मजबूत ओवरब्रिज बनाये गये लेकिन अब शहर में जो ब्रिज बनाये गये उनमे स्टील व लोहे का दुरपयोग किया गया ताकि चहेतो को फायदा पहुंचाया जा सके। भाजपा सरकार नगर निगम के चुनावों में हार के डर से मामले को लटकाया जा रहा हैं।