सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 11, 2026 4:33 am

नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, पूर्ण बहुमत मिला, भाजपा 9 वार्डों में सिमटी

शिमला: कांग्रेस 24 और भाजपा 9 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। माकपा ने अभी एक ही वार्ड समरहिल से जीत दर्ज की है।सुरेंद्र चौहान को मेयर पद का दावेदार बताया जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह के वह करीबी भी माने जा रहे हैं। सुक्खू स्वयं इस वार्ड से दो बार पार्षद रह चुके हैं। ऐसे में अब तस्वीर साफ हो गई है कि नगर निगम में इस बार कांग्रेस का कब्जा होगा। वहीं भाजपा से कसुम्पटी से भाजपा की रचना झीना शर्मा, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर ने जीत हासिल की है। अब अगले राउंड में देखना है 29 से 34 वार्ड में क्या कुछ देखने को मिलता है।