सोलन, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन नहान मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोमेडी की सरकार बनकर रह गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहीं भी जाते है तो वहाँ कोई ना कोई कॉमेडी करके आ जाते है। उन्हांने कहा कि कांग्रेस मे ंना नेता हैं और न ही नज़रिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में अपने द्वारा डेढ़ साल में किए कार्यों का ब्यौरा देने के बजाय मंचों पर मस्खरी करते नज़र आते हैं। प्रदेश को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसका कोई विज़न नहीं हैं और छुटभइयें और गली-मुहल्ले के नेता की तरह बयानबाजी करते नज़र आते हैं।
उन्हांने कहा कि कांग्रेस से रूष्ट होकर निकले विधायकों को आज जिस प्रकार के उपनाम व संज्ञाए देकर सुक्खू उन्हें परिभाषित कर रहें हैं वह कोई मर्यादित व्यक्ति नहीं कर सकता, चूंकि उनके पास कहने को कुछ नहीं हैं इसलिए वह जनता को अपने शब्दों से भ्रमित कर रहें हैं। आज मुख्यमंत्री बंद संस्थानों पर क्यों बात नहीं करते, विकास जो रूका पड़ा है, पर बात नहीं करते, बेरोजगारी पर बात नहीं करते, आते ही जिन आउटसोर्स व कोविड कर्मियों को निकाला पर बात नहीं करते, डेढ़ साल में एक भी रोजगार नहीं निकाला उस पर बात नहीं करते, वे सिर्फ बात करते हैं रोज़ नई






