सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 10:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 10:33 am

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी स्थानीय नही, जनता स्थानीय भाजपा प्रत्याशी का देगी साथ : जयराम

हिमाचल कैबिनेट फॉर सेल, मित्रों को कैबिनेट रैंक: बिंदल

एक लाख के लिया महिलाएं खटाखट कांग्रेस सरकार के दरवाज़े खटखटा रही है : अनुराग

कांग्रेस प्रत्याशी माफिया के संरक्षक : के एल ठाकुर 

सोलन/ नालागढ़, भाजपा के नालागढ़ से चुनाव प्रत्याशी के एल ठाकुर की नामांकन एवं आशीर्वाद रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी, डॉ सिकंदर कुमार, राजीव सैजल,बलबीर वर्मा, वीरेंद्र कश्यप परमजीत सिंह पम्मी और जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह उपस्थित रहे।

के एल ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास पैसे कहां से आते हैं उसका किसी को पता नहीं। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी बाहर से आते हैं लोकल नहीं है और लगातार अनेकों स्थानों से पहले ही भागे हुए है, अवैध खनन, माफिया और नशा व्यापार को यह लोग संरक्षण देते हैं। ठाकुर ने कहा की हमारे संस्कार समाज सेवा के है  और हम समाज सेवा करते रहेंगे। आपका सभी का आशीर्वाद बहुमूल्य है

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ है, कांग्रेस ने केवल झूठ वायदे किया और एक भी पूरा नहीं किया। जहां जयराम सरकार के समय हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती थी, वह भी वापस ले ली। वर्तमान समय में महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी है जहां वह 1 लाख की मांग कर रही हैं, पर वह पैसे उनके खाते में खटाखट नहीं आए उल्टा महिलाएं खटाखट दरवाजे खटखटा रही है। हिमाचल को सौगात केवल भाजपा ने दी, अगर हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक पैकेज आया तो वह भाजपा की देन है, कांग्रेस ने तो इसको बंद करने का काम किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इस सरकार को नया पदनाम मिल चुका है यह सरकार पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है। यह मुख्यमंत्री केवल मित्रों के है, जब बिजली पानी देने की बात आती है तो खजाना खाली का रोना रोते हैं। पर जब कैबिनेट रैंक बांटने की बात आती है, तो केबिनेट फॉर सेल के बोर्ड लगा देते हैं। इस सरकार के पास नालागढ़ को बिजली देने के लिए नहीं है, पर रोना रोने के लिए है। इनको चिंता है तो केवल अपनी पत्नी और मित्रों की नालागढ़ क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है, ऐसा एक भी काम मुख्यमंत्री गिना दे जो उन्होंने इस क्षेत्र के लिए किया है। कानून व्यवस्था कोलाप्स हो गई है आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 11 बेटियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, अभी तो चंबा हत्याकांड भी लोगों को याद है। बिंदल ने कहा की यह सरकार भलाई की सरकार नहीं है, भाजपा योजनाओं की देर लगती है तो कांग्रेस गलियों के। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके मंत्री 2 गज जमीन को लेकर इस्तीफा दे देते हैं, मंत्रिमंडल से रोते हुए बाहर निकलते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष काम की गुहार लगाती हैं, इसमें हमारा कोई दोष नहीं है। दोष किसमे है सब जानते है, कांग्रेस पार्टी जनमत पूरी तरह खो चुकी है, मुख्यमंत्री अपनी सीट को नही बचा पाए, मंडी लोकसभा की सीट हमने उनके हाथ से छीन ली, विधानसभा उपचुनाव में जहां कांग्रेस की 6 विधानसभा सीटें थी आज केवल 4 रह गई है। राज सत्ता तो उनके हाथ से निकलती चली जा रही है। भारतीय जनता पार्टी नालागढ़ जीतेगी और उसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाएगी। जयराम ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के प्रत्याशी तो यहां के रहने वाले नहीं है और यहां की जनता को यहां के रहने वाले का साथ देना चाहिए।