सबकी खबर , पैनी नज़र

September 23, 2026 2:50 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 23, 2026 2:50 pm

शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 26 मार्च 2023: भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ी राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई केंद्र की बीजेपी सरकार, रचा षड्यंत्र राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं। राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह संकल्प सत्याग्रह सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष
किया जा रहा है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस पार्टी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है। जब से यह सरकार बनी है लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा से देश भर से लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता सत्तासीन केंद्र की सरकार डरी हुई है जिसके बाद उन्हें रोकने के लिए इस तरह के षडयंत रच कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज महात्मा गांधी के सामने संकल्प सत्याग्रह कर रही है।