सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 8:10 pm

अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का राजभवन कुच, केंद्र के खिलाफ़ विरोध, राज्यपाल को दिया ज्ञापन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 13 मार्च 2023: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का राजभवन कुच, केंद्र के खिलाफ़ विरोध, राज्यपाल को दिया ज्ञापन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने भी राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौम्पा। कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में राजभवन की तरफ कूच किया। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए अडाणी समूह की जांच के लिए JPC (संयुक्त संसदीय समिति) गठन की मांग उठाई। AICC ने अडाणी मामले को लेकर देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि अडाणी मामले में कांग्रेस देश व प्रदेश की जनता को मोदी सरकार की सच्चाई से अवगत कराएगी और बताएगी कि PM मोदी किस तरह अपने पूंजीपति मित्रों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अडाणी समूह में मोदी सरकार SBI और LIC का हजारों करोड़ रुपए निवेश करवाने का दबाव बना रही है। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद पहले ही जनता में हड़कंप मचा हुआ है। देश की जनता बैंकों, LIC और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स में जमा नकदी को लेकर चिंतित है।