सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 23, 2026 11:10 am

मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हज़ार रुपये का अंशदान

शिमला 03 अक्तूबर, 2023: कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाग डुमैहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हज़ार रुपये का अंशदान दिया।
रोहित ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए पंचायत के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने में अद्वितीय कार्य किया है।