सबकी खबर , पैनी नज़र

August 21, 2026 10:30 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 21, 2026 10:30 pm

आपदा राहत कोष के लिए अंशदान

शिमला 17 अगस्त, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 1,82,200 रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान विपदा के समय में पीड़ितों की मदद के लिए सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हरीश ठाकुर, महासचिव जोगिंदर सकलानी और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।