सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 5:28 pm

Criminals complete details available in one click | अब मुश्किल नहीं अपराधियों की जानकारी निकालना, सिर्फ एक क्लिक में मिलेगी पूरी डिटेल

Patna: बिहार में अब किसी भी थाना पुलिस को कुख्यात अपराधियों की जानकारी के लिए अब ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी, बस एक क्लिक से उनका पूरा ब्योरा मिल जाएगा. विशेष कार्य बल (STF) अब सभी जिला के साथ समन्वय बनाकर अपराधियों का डाटाबेस तैयार करवा रही है, जिसमें अपराधियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. 

एक क्लिक में मिलेगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड
बिहार पुलिस (Bihar Police) का मानना है कि अपराधियों के विषय में जानने या उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस को काफी समस्या होती है. ऐसा करने से अपराधियों की तत्काल पहचान हो सकेगी और उसका अपराधिक पृष्ठभूमि का तत्काल पता चल सकेगा. पुलिस का मानना है कि इससे संगठित गिरोह पर पर भीं अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-साइबर क्राइम के आरोप में एक भाई गिरफ्तार, दूसरा फरार

STF के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की पूरी जानकारी का डाटा तैयार करवाने का बाद इसे एक विशेष वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. वेबसाइट पर डाले जाने के बाद अपराधियों की पूरी पृष्ठभूमि और उसकी जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी, जिसे कोई भी थाना, पुलिस के आला अधिकारी या एसटीएफ के अधिकारी भी तुरंत देख सकेंगे. अधिकारी बताते हैं कि राज्य में ऐसे कई अपराधी हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं, इसकी जानकारी संबंधित जिलों से लेनी पड़ती है.

अपराधियों पर शिकंजा कसने में होगी आसानी
एसटीएफ का मानना है कि इसके बाद एसटीएफ, जिला पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेगी और अपराधियों को घेरा जा सकेगा. अधिकारी बताते हैं कि बैंक लूट और बड़ी डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने में इससे काफी मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-मोतिहारी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अंतरराष्ट्रीय शटर कटवा गिरोह के सरगना गिरफ्तार

कुछ महीनों में वेबसाइट होगी तैयार
पुलिस का मानना है कि बैंक लूट की घटना में शामिल एक ही अपराधी गिरोह कई जिलों में सक्रिय होते हैं, जिनकी पहचान मुश्किल होती है. इस वर्ष के अंत में या नए वर्ष की शुरूआत में इस वेबसाइट के पूरी तरह तैयार होने की संभावना है. 

(इनपुट-आईएएनएस) 

Source link