सबकी खबर , पैनी नज़र

July 26, 2026 4:22 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 26, 2026 4:22 pm

स्‍कूली छात्र आत्‍महत्‍या मामले में सीडब्‍ल्‍यूसी ने स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की

धर्मशाला, 06 जुलाई। बाल विकास समिति(सीडब्‍ल्‍यूसी) जिला कांगड़ा ने जिला के स्‍कूलों में छात्रों के उत्‍पीड़न के चलते हो रही आत्‍महत्‍याओं पर गहरी चिंता जाहिर की है। समिति ने पिछले कल खुंडियां थाना क्षेत्र के तहत एक 14 वर्षीय स्‍कूली छात्र द्वारा देहरा उपमंडल के लोअर सुनहेत में स्‍थित स्‍कूल व हॉस्‍टल में हुए कथित उत्‍पीड़न के चलते आत्‍महत्‍या किए जाने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना खुंडियां से इस मामले की प्रारंभिक जांच की स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की है। यह जानकारी जिला कांगड़ा बाल विकास समिति के अध्‍यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्‍न समाचार माध्‍यमों से मिली जानकारी के आधार पर उनकी अध्‍यक्षता में समिति के सदस्‍यों संगीता गौतम, विजय कुमार, विकास और नरेशठा कुमारी ने बैठक करके इस मामले पर चर्चा की और इसकी स्‍टेट्स रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद समिति नियमानुसार आवश्‍यक कार्यवाही अमल में लाएगी।
उन्‍होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आत्‍महत्‍या करने वाले स्‍कूली बालक के परिजनों की शिकायत पर लोअर सुनहेत स्‍थित स्‍कूल के एमडी, प्रिंसिपल, हॉस्‍टल वार्डन और स्‍कूल बस चालक के खिलाफ आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।