कुरुक्षेत्र में 21 अप्रैल को अंबाला के रास्ते पहुंचेगी साईकिलोथॉन, साईकिलोथॉन का हर गांव मेंं किया जाएगा जोर-शोर से स्वागत, हरियाणा उदय पोर्टल पर साईकिलस्टि करवा सकते है पंजीकरण, प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा भागीदारी का निर्धारित किया लक्ष्य
चंडीगढ़ (पवन चोपड़ा) उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर साईकिलोथॉन की दूसरी यात्रा कुरुक्ष्ेात्र के गांव और शहरी क्षेत्र में पहुंचेगी। इस साईकिलोथॉन में पूरे प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस साईकिलोथॉन कुरुक्षेत्र के भी हजारों युवा और नागरिक भाग लेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक, खिलाड़ी हरियाणा उदय पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दे सकता है।
उपायुक्त नेहा सिंह शुक्रवार को उपायुक्त आवास कार्यालय पर साईकिलोथॉन यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले चंडीगढ़ से वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों को आदेश दिए गए कि साईकिलोथॉन का दूसरा चरण 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह साईकिलोथॉन 5 अप्रैल को हिसार से चलकर 27 अप्रैल को सिरसा जिले में सम्पन्न होगी। इस साईकिलोथॉन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे और लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि साईकिलोथॉन में प्रदेश भर से 50 लाख से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। हालाकि गत वर्ष साईकिलोथॉन के पहले चरण में करीब 45 लाख लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।
उपायुक्त ने कहा कि साईकिलोथॉन कुरुक्षेत्र जिले में 21 अप्रैल को अंबाला से प्रवेश करेगी। यह साईकिलोथॉन कुरुक्षेत्र की मोहडी, खानपुर जाटान, चढुनी जाटान,खानपुर कोलिया और रात्रि कुरुक्षेत्र में ही साईकिलोथॉन यात्रा रूकेगी और 22 अप्रैल को सुबह 7 बजे साईकिलोथॉन को कैथल जिले के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के कमौदा, पिंडारसी के साथ-साथ मार्ग में आने वाले अन्य गावों में भी पहुंचेगी। इस साईकिलोथॉन का जगह-जगह स्वागत करने के लिए गांव के सरपंचों और गणमान्य नागरिकों की डयूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के अन्य नागरिक भी इस साईकिलोथॉन में भाग ले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के स्तर पर प्रबंध पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इन प्रबंधों में किसी स्तर पर भी लापरवाही ना बरती जाए। सभी मिलकर इस साईकिलोथॉन का सफल आयोजन करेंगे। इस साईकिलोथॉन के दौरान 100 से ज्यादा साईकिलस्टि पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। इस प्रदेश को नशे से मुक्ति दिलवाने के लिए भी सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। यह प्रयास तभी सफल होंगे जब आम नागरिक इस अभियान के साथ जुडेंंगा। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।






