सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 3:04 pm

मंडी जिला में 22 से 26 जून तक भारी वर्षा व आंधी-तूफान की चेतावनी, डीसी ने सतर्कता बरतने की अपील की

मंडी, 22 जून। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा मंडी जिला के लिए 22 जून से 26 जून तक भारी वर्षा, तेज हवाओं और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने 22, 24 और 25 जून को येलो अलर्ट तथा 23 और 26 जून को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त  अपूर्व   देवगन ने जिला के नागरिकों, पर्यटकों तथा यात्रियों से अपील की है कि वे अत्यधिक सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों के समीप, भूस्खलन संभावित स्थानों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से बचें। उपायुक्त ने कहा कि लगातार वर्षा और तेज हवाओं के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने, पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आमजन से अनुरोध है कि मौसम की जानकारी के लिए प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी पर ध्यान दें तथा आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण सतर्कता बरतें और राहत व बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों सहित तैयार रहें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01905-226201, 226202, 226203, 226204 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।