सबकी खबर , पैनी नज़र

October 22, 2026 8:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 22, 2026 8:23 pm

ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला हिमदेव न्यूज़  01 फरवरी, 2023 ट्रक ऑपरेटर यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने उनसे ट्रक भाड़े की अन्तिम दरें राज्य सरकार को प्रदान करने का आग्रह किया ताकि इस मामले को संबंधित कम्पनी के साथ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रक ऑपरेटरों के साथ है और उनका शोषण बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों लोगों की आजीविका सीमेंट फैक्ट्रियों और अन्य गतिविधियों से जुड़ी हुई है, इसलिए प्रदेश सरकार इस मामले का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव परिवहन आर.डी. नज़ीम, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।