सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 5:09 pm

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक

शिमला 12 जून, 2025, उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में कई यात्रियों के जान गंवाने की दुखद खबर पर उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।
उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, ईश्वर इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।
उन्होंने इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।