सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 9:55 pm

क्षतिग्रस्त राजमार्ग को शीघ्र-अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश:उपायुक्त मनमोहन शर्मा

सोलन 03 अगस्त 2023: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज सोलन ज़िला में चक्की मोड़ के समीप भारी भूस्खलन के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 05 का जायज़ा लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने क्षतिग्रस्त राजमार्ग को शीघ्र-अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश भी दिए।