सबकी खबर , पैनी नज़र

September 28, 2026 11:55 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 28, 2026 11:55 pm

दिनेश गुलेरिया का ब्रेन स्ट्रोक के कारण आकस्मिक निधन

शिमला, पूर्व भाजपा सरकार में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रहे ठाकुर महेन्द्र सिंह के दामाद दिनेश गुलेरिया का ब्रेन स्ट्रोक के कारण आकस्मिक निधन हो गया। दिनेश गुलेरिया महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया के पति थे। दिनेश गुलेरिया को पिछले कल बे्रन स्ट्रोक होने के बाद शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया लेकिन पीजीआई ले जाते समय उनका रास्ते में ही देहांत हो गया। उनकी आयु लगभग 50 वर्ष थी।
उनके निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ0 राजीव बिन्दल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, लोकसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डाॅ0 राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, प्रदेश महामंत्री, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, समस्त विधायकगण, पदाधिकारीगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुर महेन्द्र सिंह के दामाद के देहांत पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।