सबकी खबर , पैनी नज़र

September 23, 2026 4:04 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 23, 2026 4:04 pm

डॉ हंस राज रिकांगपिओ में करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 12 अगस्त 2022 प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों के आयोजन के संबंध में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में 15 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी के स्थान पर अब विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन ऊना के स्थान पर अब गांव थानाकलां में किया जाएगा।