सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 23, 2026 8:44 am

सुंदरनगर के डॉ रमेश सेन को मिली प्रतिष्ठित एनएएमएस फेलोशिप

शिमला, 8 अक्टूबर: सुंदरनगर से सम्बन्धित व पीजीआई के पूर्व प्रोफेसर डॉ (प्रो) रमेश सेन को आज बेंगलुरु के रमैया मेडिकल कॉलेज में एनएएमएस के 63वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) द्वारा प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉण् सेन को यह सम्मान कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोतए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ सेन, जो वर्तमान में मैक्स हॉस्पिटल मोहाली में प्रिंसिपल डायरेक्टर व ऑर्थोपेडिक सर्जरी के हेड हैं, को ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में वर्ष 2023 के लिए सम्मानित किया गया। रिवीजन हिप और घुटने की आर्थ्रोप्लास्टी सर्जरी के साथ-साथ डॉ सेन को ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में महारत हासिल है। पूर्व में उन्हें ‘एसोसिएशन ऑफ पेल्वी एसिटैबुलर सर्जन ऑफ इंडिया’ के पहले अध्यक्ष और र्थ जोन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष होने का गौरव भी प्राप्त है। अपने 35 साल लंबे करियर के दौरान, उन्होंने 20 से अधिक बुक चैप्टर , 100 से अधिक विदेशों में समेत 500 गेस्ट लेक्चरर  और पांच शोध पेटेंट के साथ लगभग 250 शोध पत्र लिखे हैं। उनकी व्यापक विशेषज्ञता के कारण पांच शोध पेटेंट भी हुए हैं । प्रतिष्ठित सार्क देशों का गोल्डन अवार्ड और इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा पहला गोल्डन जुबली ओरेशन अवार्ड समेत 30 ओरेशन पुरस्कार और 10 से अधिक फेलोशिप पुरस्कार मिले हैं।1961 में स्थापित एनएएमएस भारत सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान है। अपनी स्थापना के बाद से एनएएमएस  ने चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान में भारतीय वैज्ञानिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता दी है।