सबकी खबर , पैनी नज़र

April 30, 2026 1:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 30, 2026 1:29 pm

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पक्ष विपक्ष में तीखी नोकझोंक,विपक्ष बोला बीजेपी सरकार में बेरोज़गारी, महंगाई, महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 11 अगस्त 2022 प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज नियम 278 के तहत विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पक्ष व विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की प्रदेश सरकार जाने वाली है यह जनता का विश्वास खो चुकी है। डबल इंजन की सरकार कर्ज की सीमा बढ़ाने में लगी है। महंगाई बेरोजगारी से जनता परेशान हो रही है। महिला सुरक्षा की बात करने वाली इस सरकार के कार्यकाल में 1574 रेप व 354 मर्डर हुए। पुलिस भर्ती का मामला सीबीआई को देने के बावजूद इसकी जाँच एसआईटी से कराई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती का मसला इस सरकार के दोरान हुआ यह पर्चा लीक नहीं नीलाम हुआ। 6 से 8 लाख में यह पेपर बिका यह पैसा कहां गया। यह पैसा किसने इकठा किया। पेपर बेचने वाले 2 सौ के करीब लोग गिरफ्तार हुए लेकिन जो पैसा पेपर बेच कर इकट्ठा हुआ वह कहां गया इसकी जाँच कौन करेगा? इस सरकार में हर जगह पेपर लीक हुए। इस सरकार ने मेरिट का गला घोंट दिया है। चोर दरवाज़े से भर्तियां की गई। मुख्य सचिव को रात के अंधरे में हटा दिया। 2 सौ करोड़ की सम्पतियां नीलाम कर दी गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक का मामला जैसे ही उनके संज्ञान में आया तुरंत जाँच के आदेश दिए गए। 204 आरोपी आज सलाखों के पीछे है। 2016 में कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुआ कांग्रेस ने तब पेपर रद्द क्यों नहीं किया? उनकी सरकार में 2019 में हुए पेपर लीक के बाद लिखित परीक्षा रद्द की गई। सीएम ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष पर ही भारी पड़ गया है। कर्ज को लेकर विपक्ष झूठे आंकड़े पेश कर रहें हैं। सरकार ने कर्ज कि लिमिट से कम कर्ज लिया है। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगो को पूरा करने का प्रयास किया है। एनपीएस ज़ब लागू हुआ तो कांग्रेस की सरकार थी देश में सबसे पहले प्रदेश की उनकी सरकार ने ही इस पर साइन किए आज बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है।